भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी कोन से हैं ?

पुर्सला वेंकट सिंधु, जिन्हें पी.वी. के नाम से भी जाना जाता है। सिंधु, भारतीय बैडमिंटन में एक मशहूर नाम हैं। हैदराबाद से आईं सिंधु ने उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता, जिससे वह बैडमिंटन इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। 

किदांबी श्रीकांत, जो भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर से हैं,उन्होंने 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता वो ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने पदार्पण के दो साल बाद ही वो 2018 विश्व के नंबर 1  खिलाड़ी बन गये थे। 

नेहवाल ने BWF विश्व चैंपियनशिप में कई पदक और 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वह वर्ल्ड के नंबर 1 वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी भी है उन्होंने अपने करियर में 24 किताब जीते है

वह 10 जून, 1955 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर के दौरान, पादुकोण ने कई पुरस्कार जीते, जिनमें से एक 1980 में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतना था, ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने।

गोपीचंद का जन्म 16 नवंबर 1973 को आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ था। 2001 में, उन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती। प्रकाश पादुकोण के बाद फुलेला गोपीचन्द्र ऑल इंग्लेंड चैम्पियनशिप किताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने |

1956 में, कैनेडियन ओपन में पुरुष एकल का खिताब जीतकर, नंदू नाटेकर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनको भारत का “गुड ऑफ इंडिया बैडमिन्टन” कहा जाता है।