रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रन बनायें का रिकॉर्ड बनाया आयरलैंड के खिलाफ.

HELLO – दोस्तों आज हम बात करें की रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रन बनायें का रिकॉर्ड बनाया आयरलैंड के खिलाफ और T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की पहली जीत मिली और आयरलैंड को 8 विकेट से जीत मिली हैं |

रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रन बनायें का रिकॉर्ड बनाया आयरलैंड के खिलाफ.

रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रन बनायें का रिकॉर्ड बनाया आयरलैंड के खिलाफ.
सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बनें (तस्वीर : एक्स/@BCCI)

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बुधवार को आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की। और 

रोहित ने 140.54 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में 4 चौके और 3 छक्के लगाए, इन तीन छक्कों के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए। हालांकि, चोट लगने के कारण उनकी पारी छोटी रह गई और 10वें ओवर के बाद उन्हें क्रीज छोड़नी पड़ी।

इस मैच के दौरान, सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के बाद तीनों प्रारूपों में 4000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने। रोहित ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 2007 के T20 विश्व कप से की थी। उन्होंने अब अब तक 152 मैच खेले हैं, जिसकी 144 पारियों में लगभग 32 की औसत और 139.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,026 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 बनाए हैं |

इस बीच उन्होंने 121* रन के सर्वोच्च स्कोर जो श्री लंका के खिलाफ 35 गेंदों में बनाने के साथ 5 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

37 वर्षीय ने T20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ अपनी शानदार पारी के बाद T20 आई में 4000 रन भी पूरे किए। वर्तमान में, टी 20 आई में, उनके नाम 144 मैचों में 32.20 की औसत और 139.98 की स्ट्राइक रेट से 4026 रन हैं।

उन्होंने 20 ओवर के प्रारूप में पांच शतक और 30 अर्द्धशतक भी लगाए। रोहित के नाम टेस्ट में 4137 रन, वनडे में 10, 709 रन और टी 20 आई में 4001 रन हैं। दूसरी ओर, कोहली के नाम टेस्ट में 8848 रन, वनडे में 13, 848 रन और टी 20 आई में 4038 रन हैं।

इस मैच में रोहित ने टी20 विश्व कप में 1000 रन भी पूरे किए। ये कारनाम 8 वर्ल्ड कप में  (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021 और 2022) में पूरे किया है।   फिलहाल, T20 विश्व कप में रोहित ने 40 मैचों और 37 पारियों में 36.25 की औसत और 128.48 की स्ट्राइक रेट से 1015 रन बनाए हैं। वह इस बड़े इवेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

मैच के बारे में 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और आयरलैंड की टीम ने केवल 50 रनों पर 8 विकेट खो दिये। यहां से गेराथ डेलानी (14 गेंदों में 26 रन, दो चौके और दो छक्के) और जोशुआ लिटिल (13 गेंदों में 14 रन, दो चौके) ने शानदार बल्लेबाजी कर आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 3, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2, मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंदों में 52 रन, चार चौके और तीन छक्के) के अर्धशतक और ऋषभ पंत (26 गेंदों में 36* रन, तीन चौके और दो छक्के) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 12.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रिकॉर्ड बनाया हैं |

 

सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बनें 

रोहित शर्मा उन 2 खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने अब तक हुए सभी 8 वर्ल्ड कप में  (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021 और 2022) में हिस्सा लिया है। उनके अलावा सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब- अल- हसन ही ऐसा करने वाले खिलाड़ी हैं।रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 दिलचस्प रूप से शाकिब भी इस संस्करण में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। रोहित टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक 40 मैचों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

ऋषभ पंत ने बतौर विकेट कीपर T20 इंटरनेशनल मैच 1000 रन पूरे करें   

 

रोहित शर्मा ने 600 छक्के और 4000 रन बनायें का रिकॉर्ड बनाया आयरलैंड के खिलाफ.
ऋषभ पंत ने बतौर विकेट कीपर T20 इंटरनेशनल मैच 1000 रन पूरे करें(तस्वीर : एक्स/@BCCI)
ऋषभ पंत की वापसी क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल से हो गई थी, लेकिन भारतीय टीम की जर्सी में वे लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ऋषभ पंत भारत की तरफ से 1 हजार रन बनाने वाले 11 वें खिलाड़ी बने, पंत  अब तक टी20 इंटरनेशनल में 22.43 के औसत और 126.37 के स्ट्राइक रेट से 1 हजार रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65 रन का रहा है। वह अब तक 87 चौके और 37 छक्के भी जड़ चुके हैं।

 

Leave a Comment